Edited By ,Updated: 19 Feb, 2017 06:56 PM
विधानसभा चुनाव 2017 के तीसरे चरण में आज 12 जिलों की 69 पर मतदान हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।
लखनऊ: विधानसभा चुनाव 2017 के तीसरे चरण में आज 12 जिलों की 69 पर मतदान हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। कड़ी सुरक्षा और पहरे बीच मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक किया गया। तीसरे चरण में 61.16 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
तीसरे चरण में 826 प्रत्याशी मैदान में
इस चरण में 826 प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें 14 प्रतिशत प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि 31 प्रतिशत करोड़पति हैं। इटावा विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 21 प्रत्याशी तथा बाराबंकी जिलें के हैदरगढ़ सीट से सबसे कम तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें 2. 41 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 1. 31 करोड़ पुरूष तथा 1. 10 करोड़ महिला तथा 1,026 थर्ड जेन्डर शामिल हैं। मतदान के लिए 25,603 पोलिंग बूथ बनाएं गए।
इतने प्रतिशत हुई वोटिंग:-
जिला |
प्रतिशत |
फर्रूखाबाद |
62.5% |
हरदोई |
59.60% |
कन्नौज |
64% |
मैनपुरी |
59 % |
इटावा |
65% |
औरैया |
61.78% |
कानपुर देहात |
60.60% |
कानपुर शहर |
56.4% |
उन्नाव |
61% |
लखनऊ |
60% |
बाराबंकी |
68% |
सीतापुर |
69% |