कार्यकर्ता निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें: अखिलेश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 08:16 PM

take the workers body elections seriously  akhilesh

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें क्योकि उत्तर प्रदेश का संदेश राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण होगा।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें क्योकि उत्तर प्रदेश का संदेश राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों से हम वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में लक्ष्य के करीब भी पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के पांच वर्ष का हर पल विकास और जनहित के किए समर्पित रहा है। कार्यकर्ता समाजवादी सरकार की पांच वर्ष की तमाम उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के साथ बूथ और वार्ड का इंतजाम फूलफ्रूप तरीके से करें। 

अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय पर लखनऊ में नगर निकाय चुनाव से संबन्धित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की सरकार के चार वर्ष और प्रदेश की योगी सरकार के आठ महीने बिना किसी उपलब्धि के बीत गए। भाजपा की क्या दिशा है यह भी तय नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में जितने विकास कार्यों हुए उनका कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा का बस एक मात्र उद्देश्य समाजवादी सरकार के कार्यों को बर्बाद करना और सपा के विरूद्ध दुष्प्रचार करना है।  

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की आदत जनहित में काम करने की नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के दुष्परिणाम देश को भोगने पड़ रहे हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, सभी बेहाल हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। नियम है कि काम से जीवन बदलता है लेकिन भाजपा की राज्य सरकार बसों और भवनों का रंग बदलना ही अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि विकास से खुशहाली आती है। उनकी सरकार ने सड़क, बिजली, पानी के साथ गरीबो के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की थीं। महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन चालू की थी। गोमती की साफ सफाई के साथ इसके रिवरफ्रंट पर जनता के लिए सौंदर्य स्थल बनाया था। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से मुक्ति की दिशा में कदम उठाए थे। लखनऊ में मेट्रो रेल चलाई। कारोबार और जीवन बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं लागू की।   

उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में बहुमत से जीत के लिए कार्यकर्ता हर मतदाता तक सपा सरकार के कामों का ब्याैरा लेकर पहुंचे। हमारा काम बोलता है। हमें जरा भी आलस्य नहीं करना है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आज भी किसी को भरोसा नहीं है। उसमें साजिश की बू-आती है इसलिए चुनावों को लेकर एक-एक कार्यकर्ता को सतर्क रहना है। बैठक में कई वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में विकास का बुनियादी ढांचा खड़ा किया था। अब भाजपा के झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा। भाजपा जिस तरह से झूठे आश्वासन देकर लोगों को बहकाती है, उसके बारे में मतदाताओं को सचेत किया जाएगा।  

इस मौके पर लखनऊ में महापौर पद की प्रत्याशी समाजवाद के शिखर पुरूष आचार्य नरेन्द्र की पौत्र वधू श्रीमती मीरा वर्धन समेत इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सांसद संजय सेठ, पूर्वमंत्री राजेंद्र चौधरी एवं अभिषेक मिश्र, एम.एल.सी. एसआरएस यादव भी मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!