सपा-कांग्रेस का भ्रष्टाचार का गठबंधन:मनोज तिवारी

Edited By ,Updated: 22 Feb, 2017 07:39 PM

sp congress coalition of corruption  manoj tiwary

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा ...

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि एक ने देश को तो दूसरे ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। यह गठबंधन गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का मिलन है। तिवारी जौनपुर जिले के मल्हनी विधान सभा क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार में स्थित यादवेश इण्टर कालेज के प्रांगण में पार्टी प्रत्याशी सतीश सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पीएम मोदी के डर से बना स्वार्थपरक गठबंधन
उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरी तरह प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से भयभीत होकर किया गया स्वार्थपरक गठबंधन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को ठगबंधन वाली पार्टी से दूर रहना होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस समय उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रहीं है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे पर चलती है, हमने जो कहा वो किया।

तिवारी ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं को एक-एक कर गिनाते हुए कहा कि 66 साल का युवा मोदी ने देश में आठ हजार किलोमीटर सड़क बना दिए है। करोडों लोगों के जनधन खाते खोले गए। भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जाएगा।

सपा बसपा ने प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार का माहौल पैदा किया
उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार के दौरान किसान बर्बाद हो गया। सपा और बसपा ने प्रदेश में अराजकता, अपराध और भ्रष्टाचार का माहौल पैदा किया है जबकि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसी जाति ,क्षेत्र और धर्म विशेष के लिए काम नहीं करती बल्कि सभी वर्गों के गरीबों, किसानों एवं नौजवानों के लिए काम करती है।‘तिवारी ने कहा कि गधे की सवारी तो मां शीतला भी कर चुकी है। शायद सीएम अखिलेश यादव को पूर्वांचल की संस्कृति का पता नही है यह पूर्वांचल का अपमान है। उन्होंने कहा कि मोदी को देश पसन्द है प्रदेश की बागडोर एक बार मोदी को अवश्य दे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!