Edited By ,Updated: 07 Jan, 2017 12:55 PM
भले ही कांग्रेस यूपी में अकेले चुनाव लडऩे का दावा कर रही हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। इस बार कांग्रेस का सपा के साथ गठबंधन तय माना जा रहा है।
लखनऊ: भले ही कांग्रेस यूपी में अकेले चुनाव लडऩे का दावा कर रही हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। इस बार कांग्रेस का सपा के साथ गठबंधन तय माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि जैसे ही सपा परिवार में मचा घमासान शांत हुआ, सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस हेडक्वार्टर में शुक्रवार को हुई चुनावी समिति की मीटिंग के दौरान पार्टी के 20 सिटिंग एमएलए के टिकट क्लियर कर देना इसी स्ट्रैटजी का हिस्सा है।
इस बीच सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शुक्रवार को कुछ कैंडिडेट्स के ब्रेन वॉश करते नजर आए कि अगर गठबंधन हुआ तो सरकार बनने पर ध्यान रखा जाएगा। माना जा रहा है कि गठबंधन को लेकर अब गेंद अखिलेश यादव के पाले में है। सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन हुआ तो कांग्रेस की तरफ से डिप्टी सीएम प्रमोद तिवारी हो सकते हैं।