Edited By ,Updated: 15 Dec, 2016 02:37 PM
यूपी बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्य्क्ष स्वाति सिंह वीरवार को मथुरा पहुंची। मीडिया से मुखातिब होते हुए स्वाति सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी छोटे बच्चे की तरह जिद करते हैं।
मथुरा(मदन सारास्वत): यूपी बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्य्क्ष स्वाति सिंह वीरवार को मथुरा पहुंची। मीडिया से मुखातिब होते हुए स्वाति सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी छोटे बच्चे की तरह जिद करते हैं। राहुल प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस सबूत की बात कर रहे हैं वह हकीकत में कुछ नहीं है। वह सिर्फ बातें कर रहे हैं। इस दौरान स्वाति सिंह ने प्रदेश सरकार और बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी हमला बोला।
क्या कहा था राहुल गांधी ने?
गौरतलब है कि बुधवार को मीडिया कांफ्रेंस के माध्यम से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके पास प्रधानमंत्री मोदी के निजी भ्रष्टाचार की जानकारी है, जिसे वह लोकसभा में रखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। राहुल ने कहा कि ये जानकारी सार्वजनिक होते ही मोदी का गुब्बारा फूट जाएगा।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें