शिवपाल न तो भाजपा में जायेंगे और न ही कोई नया दल बनायेंगे: मुलायम

Edited By ,Updated: 16 Apr, 2017 05:18 PM

shivpal will neither go to bjp nor create any new party  mulayam

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने दावा किया है कि उनके अनुज शिवपाल सिंह यादव न तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे और न ही कोई दूसरा दल बनाएंगे।

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने दावा किया है कि उनके अनुज शिवपाल सिंह यादव न तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे और न ही कोई दूसरा दल बनाएंगे। 

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी या परिवार में कोई अनबन नहीं है। सभी लोग मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे । कल से शुरू हुई पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत अभी वह पार्टी के सदस्य नहीं बने हैं, बहुत जल्दी सदस्य बन जाएंगे। शिवपाल सिंह से मुला$कात पर मुलायम यादव का कहना था कि जनता के काम से मिलने गए थे, और हम तो सभी से मिलते हैं। 

सदस्यता अभियान में शिवपाल के नहीं पहुंचने पर कहा यह कोई जरूरी नहीं है, मैं भी नहीं गया। पार्टी की हार पर उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत ही अच्छे काम किये थे। क्या नहीं किया इटावा वालों के लिए, यहाँ भी हरा दिया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो रही है। सभी को काम दिया जाएगा, अभी समय है।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महापुरुषों की जयंती पर स्कूलों में छुट्टियां रद्द करने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि अध्यापकों को उस दिन महापुरुषों की जयंती पर छात्रों को जानकारी देनी चाहिए जिससे स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों को उनके बारे में अधिक से अधिक जानकारी मिल सके।

विधानसभा चुनाव के बाद अपने पैतृक आवास पहली बार पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पार्टी नीतियों पर चर्चा की। सपा छह महीने बाद योगी सरकार के कामकाज की समीक्षा करेगी और जो काम गलत होंगे, उसका विरोध किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली एक तरफा जीत पर कहा कि जनता का फैसला है मोदी मोदी शुरू हुआ और सब मोदी मोदी हो गया। उन्होंने कहा कि अगला कदम जो भी होगा जनहित में होगा। सपा सरकार ने सबसे अच्छे काम किये साढ़े पांच लाख लोगों को रोजगार दिया।

सपा 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है और सबसे पहले सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। वह भी सपा की फिर से सदस्यता लेंगे। कश्मीर में सैनिकों पर जनता द्वारा किए गए पथराव पर कहा कि सरकार को इस पर कड़ा फैसला लेना चाहिए, देश के सैनिक बहादुर और संयम रखने वाले हैं। 

यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके लिए पद का कोई मोल नहीं है। डॉ. लोहिया और जय प्रकाश नारायण का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास कौन सा पद था, लेकिन फिर भी उन्होंने समाज और देश हित में बड़े बड़े काम किए। कश्मीर में हो रही सेना पर पत्थरबाजी पर पूर्व रक्षामंत्री ने कहा कि कश्मीर की समस्या गंभीर है। भारतीय सेना बहादुर है। वह समय आने पर दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!