भाजपा ज्वाइन करने की लग रही अटकलों पर शिवपाल ने दिया बड़ा बयान

Edited By ,Updated: 07 Apr, 2017 11:32 AM

shivpal gave a big statement on speculation about joining bjp

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अनुज शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है।

मथुरा: समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अनुज शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। शिवपाल यादव ने आज कृष्ण योग पीठ वृन्दावन में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से कहा कि उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात केवल एक शिष्टाचार थी। इसका कोई अन्य अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और सपा संस्थापक मुलायम सिंह के आदेशों का पालन करते रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि सपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सौ-सौ नए कार्यकर्ताओं को तैयार करना चाहिए। श्री यादव की एक सप्ताह में वृन्दावन की यह दूसरी यात्रा थी। बता दें कि शिवपाल यादव ने बुधवार को अपने बेटे समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में उनके भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें लगने लगीं थीं। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!