आज कानपुर जाएंगे रामनाथ कोविंद, राष्ट्रपति के स्वागत में सज रहा ईश्वरीगंज गांव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Sep, 2017 12:27 PM

ramnath kovind to visit kanpur today welcome to ishwarijanj village

कानपुर के एक गांव की आज चर्चा जोरों पर है, हो भी क्यों ना क्योंकि यह गांव है राष्ट्रपति का....

कानपुरः कानपुर के एक गांव की आज चर्चा जोरों पर है, हो भी क्यों ना क्योंकि यह गांव है राष्ट्रपति का। इस गांव को बड़ी ही शिद्दत के साथ सजाया जा रहा है क्योंकि आज महामहीम रामनाथ कोविंद यहां आएंगे। जिस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बता दें राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद पहली बार यहां आ रहे है।

राम नाइक और योगी भी होंगे साथ
दरअसल कानपुर के कल्याणपुर ब्लॉक के ईश्वरीगंज गांव में 15 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आने वाले हैं। उनके साथ ही प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। राष्ट्रपति कोविंद इस गांव से देशव्यापी कैंपेन 'स्वच्छता से सेवा' को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। ईश्वरीगंज गांव ही कानपुर का पहला खुले में शौच से मुक्त होने वाला गांव बना था।

सजेगा विशाल पंडाल
इस कार्यक्रम को देखते हुए बहुत-सी तैयारियां की जा रही हैं। बिठूर रोड को ट्रैफिक की बेहतर आवाजाही के लिए सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रपति जिस मंच से लोगों को संबोधित करेंगे, उसके सामने एक बड़ा-सा पंडाल भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें लगभग 2000 लोग आ सकें। मंच के पीछे वीवीआईपी लोगों के लिए एक ग्रीन रूम भी बनाया गया है।

राष्ट्रपति यहां बिताएंगे 3 घंटे
डीएम सुरेंद्र सिंह के मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद राज्यपाल नाइक और सीएम आदित्यनाथ के साथ 2:30 पर पहुंचेंगे और 5:45 पर वापस जाएंगे। वह ईश्वरीगंज में 4 बजे रहेंगे। वह पूर्व एमपी ईश्वर चंद्र गुप्ता के घर भी जाएंगे। कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए 3 अस्थाई हेलिपैड्स भी बनाए गए हैं, जिनमें से 1 ईश्वरीगंज गांव में और 2 चंद्र शेखर आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ ऐग्रिकल्चर ऐंड टेक्नॉलजी में।

अफसर रख रहे हैं तैयारियों पर नजर
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी अफसर विजय किरण, डीएम सुरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया है। डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

खास बात यह है कि भले ही राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते इस गांव को यह सब सुविधाएं दी जा रही हों लेकिन गांववाले खुद को किस्मतवाला मानकर ही खुश हैं कि उनके गांव में देश के राष्ट्रपति आने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!