Edited By ,Updated: 10 Dec, 2016 11:28 AM
उत्तर प्रदेश की सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा द्वारा निकाली परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को फतेहपुर पहुंची। इस यात्रा में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रैली में जमकर हंगामा हुआ।
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश की सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा द्वारा निकाली परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को फतेहपुर पहुंची। इस यात्रा में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रैली में जमकर हंगामा हुआ।
रैली में गृहमंत्री राजनाथ के संबोधन के दौरान ही छात्र युवा अधिकार मंच के कुछ छात्रों ने काले झंडा दिखाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसके बाद रैली में अफरा-तफरी मच गई। यूपी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। फिलहाल यूपी पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में लिया है।
वहीँ छात्र युवा अधिकार मंच के पदाधिकारी बाबुल सिंह ने बताया कि हम सब नजीब अहमद और नोटबंदी के बाद देशभर में गरीबों और मजदूरों को हो रही परेशानियों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि जब तक नज़ीब को सही सलामत नहीं लाया जाएगा तब तक इसी तरह उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार का विरोध होता रहेगा।
आपको बता दें कि , उत्तर प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन यात्रा लगातार विरोध के घेरे घिरती जा रही है। कभी भीड़ जुटाने के लिए बेटियों से डांस कराया जा रहा है तो कभी इस तरह की अफरा-तफरी झेल रही है। इस रैली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा केन्द्रीय मन्त्री अनुप्रिया पटेल, साध्वी निरंजन ज्योती और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या भी शामिल थे।
UP News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें