राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, बाद में कांग्रेसियों से झड़प

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 04:57 PM

rahul gandhi s rally clashes in congress workers and police

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे हैं।

रायबरेली (उत्तर प्रदेश): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में नाराज प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा । राहुल गांधी की गाडिय़ों का काफिला रायबरेली स्थित सलोन से जैसे ही परसदेपुर के लिए रवाना हुआ, भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गयी, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। 

रायबरेली से कांग्रेस विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सिंह के साथ बहस करते देखा गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया, जिस पर भाजपा के स्थानीय विधायक दलबहादुर कोरी ने गंभीर आपत्ति व्यक्त की। अमेठी में भी राजीव गांधी चौक पर राहुल को नाराज प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा। वह अपने पिता की मूॢत पर माल्यार्पण नहीं कर सके।  

भाजपा नेता एवं स्थानीय कारोबारी राजेश ‘मसाला’ ने राहुल गांधी को लापता सांसद करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपने ट्रस्ट के लिए किसानों की भूमि हड़पी है और अमेठी के विकास की अनदेखी की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!