पेट्रोल-डीजल ही नहीं राशन भी हुआ महंगा, मोदी सरकार को नहीं है कोई फिक्र: संजय

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 08:30 PM

protests against aap in the state against the increase in prices of petrol

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया।

लखनऊ: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। 

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आप प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने आज यहां कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के काबिज होने के बाद से ही तेल कंपनियां अप्रत्याशित लाभ कमाने में लगी हुई हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 130 डॉलर प्रति बैरल से कम होकर 50 डॉलर प्रति बैरल आ गयी हैं लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढऩे से सब्जी, राशन सब कुछ मंहगा हो गया है, लेकिन सरकार को कोई फिक्र नहीं है। 

उन्होंने कहा केन्द्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी कर अपनी चहेती तेल कंपनियों को लाभ पहुचा रही है। सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव के दौरान इन कंपनियों से पैसा लिया था। लोकसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा किये गए एहसान के बदले तेल कंपनियों को छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बढ़ती कीमतों से खुद को दूर करने की कोशिश कर रही है। तेल कंपनियों पर से सरकारी नियंत्रण हटा दिए गए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करना तेल कंपनियों की जिम्मेदारी है।

आप प्रवक्ता ने केन्द्र सरकार को भेजे गये ज्ञापन में मांग की है कि पेट्रोलियम मंत्रालय तेल कंपनियों को तत्काल निर्देश जारी करके पेट्रोल और डीजल को अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्यों के साथ जोड़े ताकि जनता को राहत मिल सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!