दिवंगत सदस्य को श्रद्धांजलि देने के बाद विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित

Edited By ,Updated: 17 May, 2017 01:57 PM

proceedings of the legislative council adjourned

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कार्यवाही आज दिवंगत सदस्य बनवारी सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद कल तक के लिये स्थगित कर दी गयी। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कार्यवाही आज दिवंगत सदस्य बनवारी सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद कल तक के लिये स्थगित कर दी गयी। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। 

नेता सदन उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य बनवारी सिंह यादव के गत आठ मार्च को बीमारी के कारण हुए निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सदन ने एक सरल और कर्मठ सदस्य को खो दिया है। उन्होंने कहा कि 68 वर्षीय यादव सदन के समानित सदस्य थे और वह विधान परिषद की कई समितियों से भी जुड़े थे। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। सदन में सपा और विपक्ष के नेता अहमद हसन ने यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सपा ने एक बहुत अच्छा और कुशल नेता खो दिया। यह सदन का भी बड़ा नुकसान है। 

उन्होंने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के हाथों को मजबूत करने में यादव का बड़ा योगदान था। वह सच्चे समाजवादी थे। भगवान उनके परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। सदन में बसपा के नेता सुनील चित्तौड़ ने कहा कि बनवारी सिंह यादव सर्वसमाज के कल्याण के लिये सोचते थे। समाज सेवा के प्रति उनकी लगन हम सबके लिये उदाहरण है। वह सदन की कई समितियों के सदस्य रहे और वह बदायूं में सपा के स्तम्भ भी थे।

इसके अलावा शिक्षक दल के नेता आेमप्रकाश शर्मा, सदन में भाजपा के उपनेता यज्ञदत्त शर्मा, निर्दल समूह के नेता राज बहादुर सिंह चंदेल समेत कई सदस्यों ने बनवारी सिंह यादव को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सदन में दो मिनट के मौन के बाद सदन की कार्यवाही कल पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी। मालूम हो कि सपा विधान परिषद सदस्य बनवारी सिंह यादव का गत आठ मार्च को अस्पताल में निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे। विधान परिषद में उनका कार्यकाल 15 जनवरी 2022 तक था। यादव दो बार प्रदेश के मंत्री भी रह चुके थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!