राहुल गांधी के साथ यूपी चुनाव में मोर्चा संभालेंगी प्रियंका गांधी

Edited By ,Updated: 18 Nov, 2016 07:19 PM

priyanka gandhi in up  will front

आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में पूरी ताकत से उतरने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि प्रियंका जी ने हमारी बातें मान ली हैं अब वह चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगी।

लखनऊ: आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में पूरी ताकत से उतरने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि प्रियंका जी ने हमारी बातें मान ली हैं अब वह चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगी। इस बयान के साथ ही प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालने की लग रही अटकलें भी समाप्त हो गई हैं। 

काफी समय से लग रही थी अटकलें
पिछले काफी समय से प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार करने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कभी खबरें आती है कि वह पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव कैंपेन करेंगी, कभी यह कहां जाता रहा है कि वह सिर्फ रायबरेली-अमेठी में ही प्रचार करेंगी। इन तमाम कयासों के बीच शुक्रवार को राजबब्बर ने साफ कर दिया कि वह रायबरेली-अमेठी से बाहर निकलकर चुनाव प्रचार करेंगी। 

प्रियंका के आने से होगा फायदा
राज बब्बर का कहना है कि प्रियंका गांधी के आने से काफी फायदा होगा। उन्होंने साफ किया कि अभी चुनाव को लेकर रणनीति बन रही है। समय और रणनीति के साथ कांग्रेस के चुनाव प्रचार की योजना बनाई जाएगी। राजबब्बर ने कहा कि प्रियंका कब और कहां प्रचार करेंगी इस बारे में अभी फैसला नहीं हुआ है। 

चुनाव को लेकर हुई बड़े नेताओं की बैठक 
उत्तर प्रदेश चुनाव की रणनीति को लेकर शुक्रवार सुबह राहुल गांधी के घर पर उत्तर प्रदेश से जुड़े तमाम बड़े नेताओं की बैठक हुई। जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, राजबब्बर, शीला दीक्षित और संजय सिंह शामिल हुए। इस बैठक में एक बार फिर ये प्रस्ताव आया कि प्रियंका गांधी को रायबरेली-अमेठी से बाहर निकल कर कैंपेन करना चाहिए। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी इस बात को लेकर सहमत हो गए कि वह उत्तर प्रदेश में और ज्यादा समय दे सकती हैं और रायबरेली और अमेठी से बाहर निकल कर चुनाव प्रचार कर सकती हैं। 

सपा के साथ गठबंधन की कवायद
गठबंधन की भी है कवायद यूपी चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदों को भी तलाश रही है, इसी कड़ी में पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी, हालांकि गठबंधन को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी चुनाव से पहले गठबंधन कर सकती है।

राहुल को मिलेगा साथ 
राहुल गांधी ने 'किसान यात्रा' करके पहले ही चुनाव अभियान शुरू कर दिया था और अब उनकी बहन प्रियंका गांधी भी यूपी में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार हो गई हैं। करीब एक महीने पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी में 'किसान यात्रा' की थी। इस यात्रा में उनकी 'खाट पंचायत' काफी चर्चा में रही थी। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!