आज आगरा जाएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति, करेंगे ताज महल के दर्शन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 05:35 AM

president of france will visit agra today visit to taj mahal

रिपब्लिक ऑफ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार से चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार को आगरा आएंगे। राष्ट्रपति के साथ उनका प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। उनकी आगवानी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा...

अागराः रिपब्लिक ऑफ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार से चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार को आगरा आएंगे। राष्ट्रपति के साथ उनका प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। उनकी आगवानी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे। 

डिप्टी सीएम रविवार दोपहर एक बजे खोरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए खेरिया एयरपोर्ट जाएंगे। बता दें कि रविवार शाम चार बजे दिल्ली हवाई अड्डे से विशेष विमान से आगरा के लिए उड़ान भरेंगे। शाम 4.45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से सीधे ताजमहल देखने जाएंगे। शाम 5.10 बजे ताजमहल में प्रवेश करेंगे। 

शिल्पग्राम से ताजमहल पहुंचने के लिए पांच बैटरी बसों को रिजर्व रखा जाएगा। रविवार शाम पर्यटकों के लिए ताज बंद रखे जाने का नोटिफिकेशन किया है। उनके अनुसार, शाम चार से साढ़े छह बजे या विजिट चलने तक ताज बंद रहेगा। टिकट विंडो दोपहर तीन बजे ही बंद कर दी जाएंगी। बता दें कि आम दिनों में सूर्योदय से आधा घंटा पहले ताज का गेट और 45 मिनट पूर्व टिकट विंडो बंद हो जाती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!