सहारनपुर में फिर भड़की हिंसा: 2 की मौत 9 गंभीर रूप से घायल

Edited By ,Updated: 24 May, 2017 02:55 PM

once again sulagha saharanpur 1 killed 3 fir lodged 25 arrested

उत्तर प्रदेश मेें सहारनपुर जिले के बडगांव क्षेत्र के शब्बीरपुर गांव में बसपा अध्यक्ष मायावती के दौरे के बाद....

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश मेें सहारनपुर जिले के बडगांव क्षेत्र के शब्बीरपुर गांव में बसपा अध्यक्ष मायावती के दौरे के बाद दलितों पर हुए हमले में दो युवक की मृत्यु से इलाके में तनाव बना हुआ है। मायावती की रैली में शामिल होकर लौट रहे लोगों पर दूसरे गुट के लोगों ने हमला बोल दिया। मंगलवार को हुई इस हिंसा के चलते अब तक दो लोगों की मौत हुई है। करीब 9 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस सिलसिले में पुलिस अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक आदित्य मिश्र ने बताया कि शब्बीरपुर गांव में हुई इस घटना के बाद किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। उन्होंने बताया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल हुए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक 20 वर्षीय आशीष की अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के आदेश
घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषी व्यक्तियों को चिन्ह्ति कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से धैर्य और संयम बनाए रखने के साथ-साथ विपक्षी दलों समेत सभी लोगों से शान्ति बहाली में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में जो लापरवाही घटित हुई है, उससे सम्बन्धित अधिकारियों को दण्डित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) आदित्य मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ अमिताभ यश और पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) विजय भूषण सहारनपुर भेजे गए हैं। संभवत: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सहारनपुर जाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!