NTPC हादसा: घायलों से मिलने पहुंचे राहुल-प्रियंका, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 03:00 PM

ntpc incident rahul priyanka reached hospital to meet injured

रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नैशनल थर्मल पॉवर कार्पोरेशन (एन.टी.पी.सी.) के प्लांट में बायलर के पाइप फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं।

रायबरेली: रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नैशनल थर्मल पॉवर कार्पोरेशन (एन.टी.पी.सी.) के प्लांट में बायलर के पाइप फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इसी को ध्यान में रखते हुए अपना गुरजात दौरा बीच में छोड़कर यहां पहुंचे। उन्होंने यहां पर घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। गांधी ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
                 PunjabKesari
कहा जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त प्लांट में 850 के करीब मजदूर काम कर रहे थे। जहां यह हादसा हुआ वहां 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। कुछ श्रमिकों की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ रैफर किया गया है।
                 PunjabKesari
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना करीब 3.00 से 3.30 बजे के बीच की बताई जा रही है।  ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद स्थिति इतनी भयावह है कि उनके चीथड़े गिरते देख वे हैरान रह गए। योगी सरकार ने मृतक के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए, गंभीर रूप से जख्मी लोगों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!