Edited By ,Updated: 17 May, 2017 05:23 PM
आजमगढ़ जिले में परिवार के सदस्य की हुई हत्या का बदला लेने के लिए पहले युवक ने एक 8 वर्ष के बच्चे को अगवा किया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी।
आजमगढ़ (कुमार पितेश्वर): आजमगढ़ जिले में परिवार के सदस्य की हुई हत्या का बदला लेने के लिए पहले युवक ने एक 8 वर्ष के बच्चे को अगवा किया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। इस कृत्य को देख लेने पर एक 6 साल के मासूम की भी इसने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिया। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर एनएसए की कार्रवाई करने में जुटी है।
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी 8 वर्षीय आर्यन सिंह का शव 20 दिन पूर्व गांव के ही सिवान में मिला था। पुलिस अभी इस मामले को लेकर उलझी हुई थी कि 6 वर्षीय आदित्य तिवारी का तीन दिन पूर्व फिर शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बालकों की दुराचार के बाद हत्या की गयी थी। जो पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ था। आज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर दोनों हत्याओं का खुलासा कर दिया। हत्यारा गांव का ही रितेश था।
पुलिस अधीक्षक अजय सहानी ने बताया कि रितेश सिंह के परिवार के सदस्य की हत्या 1966 में हो गयी थी और हत्यारा आर्यन के परिवार का कोई सदस्य था। जब इसकी जानकारी रितेश को हुई तो उसने बदला लेने की ठान लिया और आर्यन का अपहरण कर पहले उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी। उसके इस कुकर्म को आदित्य ने देख लिया और आर्यन के परिवार को बताने की बात कहने लगा। जिसके बाद रितेश ने उसकी भी दुराचार के बाद हत्या कर दिया।