Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 05:20 PM
रेप मामले में जेल की हवा खा रहे यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मिलने की कोशिश को झटका लगा है।
लखनऊ: रेप मामले में जेल की हवा खा रहे यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मिलने की कोशिश को झटका लगा है। जेल प्रसाशन ने मुलायम को मिलने की इजाजत नहीं दी है।
दरअसल मुलायम सिंह यादव द्वारा गायत्री प्रजापति से मिलने का आज समय निर्धारित किया गया था। तय समयानुसार जेल नहीं पहुंच पाने के चलते मुलायम को जेल प्रशासन ने गायत्री से मिलने की अनुमति नहीं दी। गौरतलब है कि महिला से रेप और पास्को एक्ट मामले में गायत्री जेल में बंद हैं।