'राम का नाम' लेने पर फसे मोदी, कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत

Edited By ,Updated: 19 Jan, 2017 06:22 PM

modi  congress complained to the ed

कांग्रेस ने चुनाव आयोग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की।

नई दिल्ली : कांग्रेस ने चुनाव आयोग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा की तरफ से लगातार भगवान श्री राम, अयोध्या, राम राज्य, हनुमानजी, और भरत शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। लखनऊ स्थित चुनाव आयोग के दफ्तर में पार्टी नेता केसी मित्तल ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि पीएम और भाजपा चुनावी आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन कर रही है। साथ ही  चुनाव आयोग से भाजपा का चुनाव चिन्ह जब्त करने की मांग की।

कांग्रेस का आरोप है कि 12 जनवरी को प्रधानमंत्री ने रामायण दर्शन प्रदर्शनी को वीडियो कॉन्फे्रसिंग के जरिये संबोधित किया और उन्होंने अपने संबोधन को चुनावी अभियान में बदल दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीएम लोगों को भड़काने के लिए भगवान श्री राम, अयोध्या, रामराज्य, हनुमानजी और भरत का बार-बार जिक्र किया।

यह कहा था पीएम ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने संबोधन में कहा था कि श्रीराम भारत के कण-कण में हैं। जन-जन के मन में हैं। पीएम ने कहा कि अयोध्या भी एक आदर्श नगर था तो रामराज्य एक आदर्श शासन व्यवस्था थी। इसलिए भगवान राम और उनके राज्य का आकर्षण समय-समय पर देश की महान शख्सियतों को अपने तरीके से रामायण की व्याख्या करने के लिए प्रेरित करता रहता है। 

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा भी कर चुकी है शिकायत
इससे पहले भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल मंत्रियों प्रकाश जावेड़कर और मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था राहुल गांधी अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न हाथ को विभिन्न धार्मिक भावनाएं से जोड़ा। इसलिए आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में कांग्रेस का चुनाव चिह्न सीज किया जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!