Edited By ,Updated: 13 Dec, 2016 05:13 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती पर आरोप लगाया कि उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में डलवाए थे।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती पर आरोप लगाया कि उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में डलवाए थे। उन्होंने कहा कि वह अपने इस दावे को साबित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद संवाददाताआें से बातचीत में इस सवाल पर कि जब प्रदेश में सपा की सरकार होती है तो भाजपा की सीटें बढ़ जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे इसलिये बढ़ जाती हैं क्यांेकि बहुजन समाज पार्टी अपना पूरा वोट भाजपा को ट्रांसफर (अंतरित) कर देती है। वोट बूथ पर दिखायी देता है। हम साबित करके बता देंगे कि पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा का वोट भाजपा में ट्रांसफर हुआ था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बसपा ने पूरा वोट भाजपा में ट्रांसफर कर दिया। इसी वजह से बसपा रह गयी शून्य पर और भाजपा जीत गयी। उन्हें (मायावती) सोचना चाहिए, विचार करना चाहिए कि प्रदेश के लिये क्या काम किया। मैं कहता हूं कि हमसे उस पार्टी (बसपा) के बारे में ज्यादा सवाल ना किया करंे, क्योंकि वह विकास की दुश्मन पार्टी है।’’ मुख्यमंत्री का यह बयान एेसे वक्त आया है जब बसपा मुखिया मायावती खासकर मुसलमानों को अपने पाले में लाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। हालांकि चुनाव से ऐन पहले अखिलेश का ये बयान चुनावी स्टंट माना जा रहा है।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें