कांग्रेस-सपा गठबंधन पर बोले मौर्य: एक का इतिहास देश को लूटने का तो दूसरे का प्रदेश

Edited By ,Updated: 24 Feb, 2017 08:36 PM

maurya said the congress sp alliance

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा के गठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार देते हुए कहा कि एक पार्टी का इतिहास देश को लूटने का तो दूसरी का प्रदेश को लूटने का है।

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा के गठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार देते हुए कहा कि एक पार्टी का इतिहास देश को लूटने का तो दूसरी का प्रदेश को लूटने का है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘‘सपा कांग्रेस का गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। एक का इतिहास देश को लूटने का है, तो दूसरे का प्रदेश को। सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश को जाति एवं संप्रदाय के आधार पर बांटने का कार्य किया है।’’  

उन्होंने उम्मीद जतायी कि 2017 के चुनाव में जनता सपा-बसपा और कांगे्रस का सूपडा साफ कर देगी और आने वाली भाजपा सरकार गरीबों, किसानों और युवाआें के लिए समर्पित सरकार होगी। मौर्य ने कहा कि नोटबंदी से हाय तौबा करने वाले लोग आज अपने राजनीतिक भविष्य को बचाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। अपने काले धन को नहीं बचा पाने के कारण शोर मचाने वालों का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में हर दिन महिलाआें की अस्मत लूटी जा रही हो, सुरक्षा करने वाली पुलिस से जनमानस परेशान हो, एेसी सरकार जनता का भला नहीं कर सकती। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!