सपा सरकार पर PM का तीखा वार, कहा-रेप आरोपी के लिए वोट मांग रहे हैं CM अखिलेश

Edited By ,Updated: 04 Mar, 2017 05:31 PM

march 11 sp bsp congress would rout modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी। 11 मार्च को आने वाले नतीजों में सपा, बसपा, कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ हो जाएगा।

जौनपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सपा-कांग्रेस पर ‘गायत्री प्रजापति मंत्र’ जपने और भाजपा विरोधी दलों पर ‘खुद का साथ, खुद का विकास’ करने का आरोप लगाते हुए जनता से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा, कांग्रेस और बसपा का ‘पिण्डदान’ करने की अपील की। 

गायत्री प्रजापति के लिये वोट मांग रहे हैं अखिलेश
मोदी ने यहां आयोजित चुनावी रैली में कहा कि हमारे देश में अच्छा काम करने पर गायत्री मंत्र पढऩे का रिवाज है लेकिन सपा-कांग्रेस गठबंधन ‘गायत्री प्रजापति मंत्र’ का जाप कर रहा है। मुख्यमंत्री बलात्कार के आरोपी गायत्री प्रजापति के लिये चुनाव सभा में वोट मांगते हैं। प्रजापति वहां मौजूद रहते हैं और अब वह पुलिस को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। एक बेटी न्याय मांग रही है और मुख्यमंत्री जी गुनहगार की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी की भैंस खो जाए तो सरकार दौड़ पड़ती है लेकिन एक बेटी न्याय के लिये तरस रही है और आपकी पुलिस और मुख्यमंत्री सोए हुए हैं। 

‘खुद का साथ, खुद का ही विकास’ कर रहे हैं विपक्षी दल
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ भाजपा का मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास’ लेकिन कुछ राजनेताआें और सरकारों का मंत्र है ‘खुद का साथ, खुद का ही विकास’। हम सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं तो हमें गलत कहा जाता है, जो लोग ‘खुद का साथ, खुद का विकास’ करते हैं, उन्हें असाम्प्रदायिक कहा जाता है। 

प्रदेश को तबाह करने वालों का पिंडदान करे जनता 
उन्होंने कहा कि आप लोगों को अगली आठ मार्च को आखिरी दौर में मतदान करना है। आपको पिण्डदान करने का सौभाग्य मिला है। जिन-जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश को तबाह करने का पाप किया है, आपको कमल के निशान पर, अपना दल के निशान पर, भासपा के निशान पर उंगली दबाकर उनका ‘पिण्डदान’ करना है। सपा, कांगे्रस, बसपा से मुक्ति ही विकास का दरवाजा खोलेगी। 

भाजपा को बहुमत दे चुकी है जनता 
मोदी ने कहा कि आज चुनाव का छठा चरण चल रहा है। हमें पता चला है कि जनता भाजपा को बहुमत दे चुकी है। अब बोनस की बारी है। एेसी भव्य जीत दिलाएं कि प्रदेश का भाग्य बदलने में किसी को बहानेबाजी का मौका ना मिल सके। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!