Edited By ,Updated: 09 Mar, 2017 05:30 PM
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार बनने का दावा कर रहे हों लेकिन उनके इस बयान से उनके ही मंत्री सहमत नहीं हैं।
लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भले ही उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार बनने का दावा कर रहे हों लेकिन उनके इस बयान से उनके ही मंत्री सहमत नहीं हैं। यूपी सरकार के मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अगर अकेले चुनाव लड़ते तो सरकार बना सकते थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन करके समाजवादी पार्टी को फायदा नहीं हुआ है। गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि कई सीटों पर कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी को हराने की कोशिश की है। उन सीटों पर कांग्रेस की वजह से बीजेपी को फायदा हुआ है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। अब चुनाव नतीजे आने में मात्र कुछ ही दिन बचे हैं। देश के सबसे बड़े प्रदेश पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। क्योंकि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है। इस प्रदेश में जो भी पार्टी जीतेगी वह देश में बीजेपी के बाद दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।