'सोनिया बतायें कि क्या प्रियंका, राहुल बलात्कारियों का कर रहे हैं समर्थन'

Edited By ,Updated: 18 Feb, 2017 06:47 PM

indicate whether priyanka gandhi rahul rapists are supported

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी(सपा)गठबंधन का चुनाव प्रचार कर रहीं उनकी पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा....

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी(सपा)गठबंधन का चुनाव प्रचार कर रहीं उनकी पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा क्या बलात्कार एवं महिला की हत्या के आरोपी अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति और सुल्तानपुर के सपा विधायक अरुण वर्मा समर्थन कर रहीं है? 

प्रियंका ने गायत्री प्रजापति के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं मीडिया विभाग के प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रियंका और उनके भाई कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 27 साल यूपी बेहाल’का नारा लगाते- लगाते सपा के साथ आए और उसी पार्टी के नेता को मुख्यमंत्री स्वीकार करके उसी की गोद में बैठ गए। उन्होंने कहा कि उन्हें दुख है कि एक महिला होने के नाते प्रियंका ने गायत्री प्रजापति के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। जिनके विरुद्ध उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बलात्कार एवं महिला के शोषण का मामला दर्ज किया गया है। शर्मा ने कहा कि प्रियंका के अमेठी क्षेत्र के विधायक अरुण वर्मा पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला की मौत के बाद दर्ज मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि प्रियंका वाड्रा उन पर चुप्पी साधे हैं और प्रधानमंत्री को बुरा-भला कह रही हैं। 

प्रदेश में हर 3 मिनट में हो रहा एक बलात्कार
उन्होंने  कहा कि क्या राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा बलात्कार की घटना पर मौन धारण करके बलात्कारी को बचाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी भी बताए कि वह अमेठी की जनता के साथ हैं या फिर बलात्कारी को संरक्षण देने वाली सपा के साथ हैं। भाजपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर 3 मिनट में एक बेटी की आबरू से खिलवाड़ किया जा रहा है। राज्य में अखिलेश सरकार के कार्यकाल में ऐसे 6 लाख 80 हजार मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से केवल 610 पर भी कार्रवाई की गई। जो महज दिखावटी कार्रवाई थी और किसी भी मामले में एक भी सजा नहीं हुई। स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुलंदशहर की घटनाओं को राजनीतिक साजिश बताया था तो ऐसे में उनसे बहन बेटियों की आबरू की रक्षा की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर बहन बेटियों की इज्कात पर हाथ डालने वालों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा और संरक्षण देने वालों को भी सज़ा दी जाएगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!