भारत दु​निया के ताकतवर देशों की कतार में: राजनाथ सिंह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 03:49 PM

in line with the powerful countries of india and niyya  rajnath singh

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया अब महसूस करती है कि भारत कमजोर नहीं बल्कि दुनिया के ताकतवर देशों की कतार में है।

लखनऊ: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया अब महसूस करती है कि भारत कमजोर नहीं बल्कि दुनिया के ताकतवर देशों की कतार में है।  

राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की अहमियत बढ़ी है। दुनिया महसूस करती है कि भारत इस समय विश्व की सबसे बड़ी ​अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है। भारत अब कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर देशों की कतार में है।’’ 

राजनाथ सिंह ने सवालों के जवाब में कहा कि अब प्रशंसा ज्यादा है, आलोचना कम है। हम जो कुछ भी हासिल करने की कल्पना करते थे, हमने हासिल किया। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार के अब तक के प्रदर्शन पर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि वह अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन का आकलन नहीं करना चाहते हैं लेकिन कुल मिलाकर भारत की साख और विश्वसनीयता ​बढ़ी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!