Edited By ,Updated: 17 Nov, 2016 07:52 PM
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने नोटबंदी के मामले पर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से लोगों को परेशानी होना स्वाभाविक है।
मथुरा(मदन सारश्वत): उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने नोटबंदी के मामले पर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले से लोगों को परेशानी होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रसव के समय महिलाओं को वेदना(पीड़ा) होती है और बाद में जब बच्चा पैदा होता है तो खुशी की अनुभूति होती है।’’ केंद्र सरकार के इस निर्णय को भी लोगों को इसी तरह देखना चाहिए। वीरवार को ‘दुवासु विश्वविद्यालय’ के 6वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने मथुरा पहुंचे थे राम नाईक। मीडिय़ा वार्ता के दौरान उन्होंने ये विवदित बयान दिया।
दीक्षांत समारोह में बांटे छात्रों को मेडल
राम नाइक ने दीक्षांत समारोह में कहा कि आज लड़कियां भी लड़कों के बराबर हैं और उनके मेडल भी लड़कों के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि सब जगह महिलाओं को आरक्षण की सुविधा है। यहां बिना आरक्षण की सुविधा के ही वह सबसे आगे हैं, इसके लिए वह लड़कियों को बधाई देते हैं। आज से आप सभी दीक्षा लेकर पूरे आकाश मे उड़ान भर कर देश क नाम रोशन कर सकती हैं।
UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें