Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Dec, 2017 11:45 AM
हाल ही में यूपी उपचुनाव सम्पन्न हो गए, लेकिन इसके बाद भी राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक आयोग जल्द ही यूपी की 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की तैयारियों में जुट गया है....
लखनऊः हाल ही में यूपी उपचुनाव सम्पन्न हो गए, लेकिन इसके बाद भी राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक आयोग जल्द ही यूपी की 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की तैयारियों में जुट गया है। जिसके तहत गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव 22 मार्च से पहले होंगे। यह जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने शुक्रवार को दी।
बता दें कि वेंकटेश्वर लू ने विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर कहा कि 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चलेगा।
21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। प्रदेश में अब 1,59,957 मतदान केंद्र हो गए हैं। पहले 1,47,148 केंद्र थे। 26 दिसंबर से पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियां 31 जनवरी तक ली जाएंगी। 4 विशेष अभियान 31 दिसंबर, सात जनवरी, 21 जनवरी और 28 जनवरी को चलाने की भी बात कही।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लोकसभा सीट और उपमुख्यमंत्री बनने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने फूलपुर सीट से अपना त्याग पत्र दे दिया था। इस कारण रिक्त हुई इन दोनों सीटों पर उप चुनाव कराए जाएंगे।