Edited By ,Updated: 21 Mar, 2017 02:32 PM
सोशल मीडिया पर कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल होती रहती है जिसे लेकर खूब चर्चा होती है।
लखनऊ: सोशल मीडिया पर कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल होती रहती है जिसे लेकर खूब चर्चा होती है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पुलिस के डंडे से मनचलों की पिटाई करती हुई नजर आ रही है। मामला यूपी की राजधानी लखनऊ का है।
लड़कियों से छेड़छाड़ रहे थे मनचले
जानकारी मुताबिक कुछ मनचले लड़कियों से छेड़छाड़ रहे थे। पहले तो लड़कियों ने इसे नजरअंदाज किया लेकिन जब पुलिस वालों ने देखकर भी कोई कार्रवाई नहीं की तो एक लड़की ने पुलिस का डंडा छीना और बदमाशों को पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की बीच-बचाव करने के लिए भी आती है। इस दौरान मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे मेें कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।