साक्ष्य मिलते ही गायत्री प्रजापति की होगी गिरफ्तारी: पुलिस उपाधीक्षक

Edited By ,Updated: 21 Feb, 2017 03:01 PM

gayatri will be the arrest is evidence of the creator  dsp

साक्ष्य मिलते ही बलात्कार के आरोपी उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। यह कहना है प्रजापति के मामले की जांच कर रहीं पुलिस उपाधीक्षक अमिता सिंह का। अमिता सिंह ने कहा कि साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं।

लखनऊ: साक्ष्य मिलते ही बलात्कार के आरोपी उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। यह कहना है प्रजापति के मामले की जांच कर रहीं पुलिस उपाधीक्षक अमिता सिंह का। अमिता सिंह ने कहा कि साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस की एक टीम पीड़िता का बयान लेने के लिए आज ही दिल्ली रवाना हो रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के वकील से बात हुई है। 

वकील का कहना है कि पीड़िता इस कदर भयभीत है कि किसी से टेलीफोन पर बात नहीं कर रही है। इसलिए उसका धारा 161 के तहत बयान लेने के लिए जांच टीम दिल्ली जा रही है। पीड़िता दिल्ली में ही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के वकील का दावा है कि प्रजापति के खिलाफ उनके पास पर्याप्त साक्ष्य है। यदि उनका दावा सही निकला तो परिवहन मंत्री की गिरफ्तारी में तनिक भी देरी नहीं लगायी जायेगी। 

प्रजापति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री एवं अमेठी से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी गायत्री प्रजापति समेत सात लोगों के खिलाफ गत 18 फरवरी को यहां गौतम पल्ली थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। मामले में प्रजापति के अलावा अशोक तिवारी, पिंटू सिंह, विकास वर्मा ,चन्द्र पाल, रुपेश और आशीष शुक्ला के खिलाफ भारतीय दण्ड विधान की धारा 376-डी के अलावा 367,511, 504, 506 और पास्कों एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी न्याय की गुहार 
न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस को आदेश दिया था कि प्रजापति के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, छेड़छाड़ और महिलाओं के शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज करे और आठ सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करे। पैंतीस वर्षीया पीड़िता ने प्रजापति के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उसका कहना था कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ और उसकी बेटी का भी यौन उत्पीडऩ किया गया। महिला का आरोप है कि मंत्री ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार किया था। महिला ने घटना की तस्वीरें लेने का भी आरोप लगाया। महिला का कहना है कि प्रजापति और उसके साथियों ने कई बार उसका सामूहिक बलात्कार किया। खनन मंत्री रह चुके प्रजापति पर अवैध खनन के भी आरोप लगे थे। 

मुझे राजनीतिक षडयन्त्र के तहत फंसाया जा रहा-गायत्री 
उधर, प्रजापति का कहना है कि उन्हें राजनीतिक षडयन्त्र के तहत फंसाया जा रहा है। उन पर लगे आरोप निराधार हैं। न्यायपालिका का वह सम्मान करते हैं। उन्हें पूूरा भरोसा है कि जांच में वह निर्दोष साबित होंगे। उन्होंने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे। न्यायालय से आग्रह करेंगे कि उनका पक्ष भी सुना जाये। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!