Edited By ,Updated: 27 Feb, 2017 12:52 PM
यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान जारी है। आज प्रदेश के 11 जिले की 51 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन जिलों में सबसे चर्चित सीट अमेठी है।
अमेठी: यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान जारी है। आज प्रदेश के 11 जिले की 51 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन जिलों में सबसे चर्चित सीट अमेठी है। जहां से सपा के विवादित नेता गायत्री प्रजापति और अमेठी राजघराने की दोनों रानियां एक दूसरे से खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
इस दौरान वोटिंग करने महमूदपुर केंद्र पर पहुंचे गायत्री प्रजापति ने एक विवाद को और जन्म दिया है। दरअसल इस सीट पर हो रही वोटिंग के लिए लोग सुबह से ही लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे हैं। वहीं गायत्री प्रजापति ने बिना लाइन में लगे ही वोटिंग की। इस पर वहां खड़े लोगों ने आपत्ति जाहिर की।