बलात्कार के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को मिली जमानत

Edited By ,Updated: 25 Apr, 2017 01:41 PM

gayatri prajapati gets bail from posco court in rape case

चित्रकूट की एक महिला से गैंगरेप मामले में जेल में बंद यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को पॉस्को कोर्ट ने जमानत दे दी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके दो साथियों को बलात्कार के आरोप में आज लखनऊ की एक अदालत ने जमानत दे दी। 

पाक्सो न्यायालय के न्यायाधीश आेम प्रकाश मिश्र ने प्रजापति तथा सह अभियुक्तों विकास वर्मा तथा अमरेन्द्र सिंह उर्फ मिंटू को एक-एक लाख रपये के निजी मुचलके तथा इतनी ही राशि के बांड पर जमानत दे दी। 

मालूम हो कि एक महिला से बलात्कार करने और उसकी नाबालिग बेटी से दुराचार की कोशिश के आरोप में प्रजापति तथा छह अन्य अभियुक्तों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रजापति को पिछली 15 मार्च को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!