गैंगरेप मामला: गायत्री प्रजापति पर पुलिस ने दर्ज किया FIR, जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार

Edited By ,Updated: 18 Feb, 2017 05:45 PM

gayatri prajapati file cases against the supreme court order

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में केस दर्ज हुआ है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में केस दर्ज हुआ है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। पीलीभीत की एक महिला ने प्रजापति पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। जल्द ही पुलिस प्रजापति को गिरफ्तार कर सकती है। बता दें कि गायत्री प्रजापति वर्तमान में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और अमेठी से सपा के उम्मीदवार हैं। 

क्या है मामला?
बताया जाता है कि पीड़िता चित्रकूट की रहने वाली है और उसका आरोप है कि प्रजापति ने समाजवादी पार्टी में अच्छा पद दिलाने का लालच देकर उसे अपने जाल में फंसाया और पिछले दो साल में कई बार उसके साथ गैंगरेप किया। 35 वर्षीय पीड़िता उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने पर सुप्रीम कोर्ट गई थी। उसका कहना था कि उसके साथ गैंगरेप हुआ और उसकी बेटी का भी यौन उत्पीड़ऩ किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 

लग चुके हैं कई गंभीर आरोप
गायत्री प्रजापति पर आय से अधिक संपत्ति रखने, अवैध कब्जे, अवैध खनन सहित कई संगीन आरोप लग चुके हैं। कुछ महीने पहले उन्हें अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। हालांकि मुलायम के दबाव में अखिलेश को दोबारा उन्हें सरकार में शामिल करना पड़ा। 

चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका
खराब कानून व्यवस्था और महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम सपा सरकार के खिलाफ पहले ही विपक्ष हमलावर है। अब विपक्ष को अखिलेश को घेरने के लिए एक और मौका मिल गया है। इस मुद्दे का लाभ लेने के लिए विपक्ष चुनाव में जोर शोर से उठाएगी। ऐसे में यह मुद्दा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। आगामी मतदान में सपा को इसका बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!