पूर्व CM एनडी तिवारी की हालत नाजुक, ICU में भर्ती

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 07:01 PM

former chief minister nd tiwari s health worsened

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की बुधवार को ब्रेन स्टॉक के चलते अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

देहरादून: नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री एन डी तिवारी को ब्रेन हैमरेज के बाद आज यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी ने यह जानकारी दी। साकेत के मैक्स अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी (91) की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार डाक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल में लगी है। रोहित ने कहा कि उनके पिता आज सुबह यहां अपने घर पर चाय पीते समय बेहोश हो गए थे। मार्च 2014 में नारायण दत्त तिवारी ने रोहित शेखर को अपना बेटा माना था। रोहित को अपने पिता का नाम पाने के लिए छह साल तक कानूनी लड़ाई लडऩी पड़ी थी। तमाम कानूनी दांवपेच के बाद भी तिवारी को अपना डीएनए टेस्ट कराना पड़ा था। इसमें यह साबित हो गया था कि तिवारी ही रोहित शेखर के पिता हैं। इसके बाद तिवारी ने रोहित की मां उज्जवला शर्मा से शादी भी की थी। रोहित भाजपा नेता हैं हालांकि, तिवारी ने कांग्रेस नहीं छोड़ी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!