‘लोहिया पथ’ पर लहराये हिन्दू युवा वाहिनी के झंडे

Edited By ,Updated: 20 Mar, 2017 07:26 PM

flags of hindu youth vowels on lohia path

उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की झलक कभी समाजवादी पार्टी सरकार की ‘गैलरी’ रहे राजधानी लखनऊ के ‘लोहिया पथ’ पर आज शिद्दत के साथ नजर आयी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की झलक कभी समाजवादी पार्टी सरकार की ‘गैलरी’ रहे राजधानी लखनऊ के ‘लोहिया पथ’ पर आज शिद्दत के साथ नजर आयी। प्रदेश में इस बार भाजपा को 403 में से 312 सीटें मिली है लेकिन लोहिया पथ पर भाजपा के नहीं, बल्कि हिन्दू युवा वाहिनी के सैंकड़ों झंडे लहरा रहे हैं। यह वही संगठन है जिसे नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने खड़ा किया था। 

वर्ष 2005 में तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार द्वारा बनवाया गया शहर का उस वक्त का सबसे चौड़ा मार्ग ‘लोहिया पथ’ सत्ता के केन्द्र यानी मुख्यमंत्री आवास के सामने से होकर गुजरता है। करीब आठ किलोमीटर लंबे ‘लोहिया पथ’ पर प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में लगभग हर समय सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां लिखे बैनर तथा पोस्टर लहराया करते थे। फिलहाल उनकी जगह हिन्दू युवा वाहिनी की पताकाआें ने ले ली है। हिन्दू युवा वाहिनी की छवि एक कट्टरपंथी संगठन की रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!