UP Election-पहली बार चुनावी मैदान में बीजेपी सांसद हुकुम सिंह की बेटी, भाई को दे रही टक्कर

Edited By ,Updated: 11 Feb, 2017 03:48 PM

first time bjp mp  s daughter fray for  in up

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वैसे हर सीट अहम है लेकिन कुछ ऐसी सीटें हैं जो नेताओं की नाक का सवाल बनी हुई हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वैसे हर सीट अहम है लेकिन कुछ ऐसी सीटें हैं जो नेताओं की नाक का सवाल बनी हुई हैं। कैराना विधानसभा सीट भी इनमें से एक है। यहां से भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह उम्मीदवार है। मृगांका सिंह पहली बार चुनावी मैदान में हैं। हुकुम सिंह अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। भाजपा सांसद ने मेरठ के कैराना से हिंदुओं के पलायन का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि हिंदुओं को मजबूर कर यहां से पलायन करवाया जा रहा है। वहीं पहली बार चुनाव लड़ रही 58 साल की मृगांका सिंह कहती हैं वह राजनीति के मामले में कोई अनाड़ी नहीं हैं, वह वर्षों से सात बार विधायक रह चुके अपने पिता के साथ काम कर रही हैं।

मृगांका सिंह शिक्षाविद हैं और गाजियाबाद में वह स्कूल चलाती हैं। उनका मानना है कि अगर डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बन सकता है तो राजनेता की बेटी राजनेता क्यों नहीं बन सकती? पहले इस सीट पर मृगांका के चचेरे भाई अनिल चौहान को भाजपा की तरफ से टिकट मिला था लेकिन, वे सपा के नाहिद हसन से चुनाव हार गए थे। भाजपा ने जहां इस बार मृगांका को टिकट दिया तो अनिल चौहान नाराज हो गए और भाजपा छोड़कर रालोद में चले गए, अब इस सीट पर भाई-बहन के बीच में ही लड़ाई होगी। चुनावी अभियान में मृगांका सिंह की चार बहनों, जो कि अमेरिका में रहती हैं, और उनके 21 साल के बेटे ने उनकी मदद की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!