Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 07:42 PM
उन्नाव में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा हुआ है। यहां उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के कार्यक्रम स्थल पर 2 पक्षों में जमकर फायरिंग हुई वो भी उस समय जब पूरे जिले की पुलिस और अधिकारी वहीं खड़े थे।
उन्नाव(विशाल चौहान): उन्नाव में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा हुआ है। यहां उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के कार्यक्रम स्थल पर 2 पक्षों में जमकर फायरिंग हुई वो भी उस समय जब पूरे जिले की पुलिस और अधिकारी वहीं खड़े थे। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गयी। वहीं कानून व्यवस्था के सवाल पर दिनेश शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस तक छोड़ दी।
उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास पर मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने पर दिनेश शर्मा को 3 बजे प्रेस को संबोधित करना था। उपमुख्यमंत्री के आने से 5 मिनट पहले काली स्कार्पियो और बाइक सवार बदमाशों के बीच जिला प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल पर जमकर गोली चली। डीएम उन्नाव और एसपी उन्नाव मौके पर मौजूद थे। इस दौरान कई थानों की पुलिस फ़ोर्स भी तैनात थी लेकिन सब मूक दर्शक बने रहे। फायरिंग के बाद सड़क पर खोखे बिखरे पड़े रहे। पहले पुलिस ने मामले को छिपाने का प्रयास किया लेकिन खोखे मिलने पर पुलिस की पोल खुल गयी।
दिनेश शर्मा वारदात के ठीक 5 मिनट बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास पर पहुंचे। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप लोग 20 साल राज करने वालों से सवाल नहीं करते 2 माह की सरकार से सवाल करते हंै। दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्नाव में मेरे कार्यक्रम में गोली चलानेे वाले 7 पुश्तों तक याद रखेंगे। कानून व्यवस्था के सवालों से बचते हुए दिनेश शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस बीच में ही छोड़ दी और वहां से उठकर चलते बने।