विकास अब सिर्फ इटावा, मैनपुरी का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का होगा: उपेन्द्र तिवारी

Edited By ,Updated: 01 Apr, 2017 06:25 PM

development will now be not only etawah  mainpuri but entire region  upendra

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने कहा है कि विकास की धारा सिर्फ सैफई, इटावा, मैनपुरी में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में बहेगी।

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने कहा है कि विकास की धारा सिर्फ सैफई, इटावा, मैनपुरी में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में बहेगी। तिवारी ने आज यहां आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास की धारा सिर्फ सैफई, इटावा, मैनपुरी से ही नहीं अब काशी, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ से भी बहेगी।

उन्होंने कहा पूर्वांचल विकास का बीड़ा केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने रखी है जिसे आगे बढ़ाया जायेगा। 12 दिन की अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यपालिका के वही लोग सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने से कितने सक्रिय, कुशल,व तत्पर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 15 से 20 दिनों के बाद पूर्वांचल के विकास के लिए शासन के लोगों का दौरे होने जा रहे है। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने विधायकों का समान करते हुए समारोह स्थल पर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी, बलिया नगर के विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला, सिकंदरपुर बलिया के विधायक संजय यादव, बेल्थरा रोड बलिया के विधायक धनंजय कनौजिया तथा गाजीपुर सदर विधायक डाक्टर संगीता बलवन्त को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!