Deputy-CM दिनेश शर्मा को माना जाता है मोदी-शाह का बेहद करीबी

Edited By ,Updated: 19 Mar, 2017 01:01 PM

deputy cm dinesh sharma is considered to be very close to modi shah

उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। करीब 53 वर्षीय शर्मा का जन्म लखनऊ में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। करीब 53 वर्षीय शर्मा का जन्म लखनऊ में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पढऩे लिखने में काफी तेज डॉ0 शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय में कामर्स के प्रोफेसर हैं। वह राज्य पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। लखनऊ के दूसरी बार मेयर चुने गये डॉ0 शर्मा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विनम्र स्वभाव के डॉ0 शर्मा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है। वह भाजपा उपाध्यक्ष के साथ ही गुजरात के प्रभारी भी हैं। लखनऊ की प्रसिद्ध ऐशबाग रामलीला समिति से भी वह काफी दिनों से जुडे रहे।

लखनऊ के मेयर हैं दिनेश शर्मा 
दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनउ के मेयर हैं। वह भाजपा के गुजरात मामलों के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। अब वह उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चुने गये हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर 53 वर्षीय शर्मा लंबे समय से भाजपा के सदस्य हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा की जबर्दस्त विजय के बाद अगस्त 2014 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद वह देश भर में सुर्खियों में आये। 

मोदी और शाह का भरोसा हासिल 
कुशल संगठनकर्ता शर्मा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भरोसा हासिल है। वह 2008 में पहली बार लखनऊ के मेयर चुने गये। इसके बाद 2012 में पुन: मेयर बने। उन्होंने उस समय कांग्रेस में रहे नीरज बोरा का 1.71 लाख से अधिक मतों से पराजित किया था। 

2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर बनाया गया डिप्टी सीएम 
जानकारों का कहना है कि धार्मिक प्रवृत्ति के शर्मा की उप मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति 2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर की गयी है। उनके आमंत्रण पर पिछले साल अक्तूबर में प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ की एेतिहासिक एेशबाग रामलीला में शामिल हुए थे। शर्मा ने पार्टी के सदस्यों की संख्या 10 करोड़ के पार पहुंचाने के राष्ट्रव्यापी अभियान का प्रभारी बनाया गया था और उन्होंने ये दायित्व कुशलतापूर्वक निभाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!