केशव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Edited By ,Updated: 18 Mar, 2017 12:28 PM

demand for keshav to become chief minister

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाये जाने की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के समर्थक अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नारेबाजी कर...

लखनऊ: रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाये जाने की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के समर्थक अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नारेबाजी कर रहे हैं। 

                  PunjabKesari

कुशीनगर से आये करीब पचास समर्थकों के इस गुट ने दो बैनर ले रखे हैं, सफेद कपड़े के इन बैनरों पर लाल रंग से केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने के संबंध में लिखा गया है। वे केशव मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नारेबाजी कर रहे हैं। बैनर में इन लोगों का नेतृत्व करने वाले का नाम बैजनाथ लिखा हुआ है। नारेबाजी कर रहे लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त केशव प्रसाद मौर्य है इसलिए यह पद उन्हें ही सौंपा जाना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!