अमेठी और रायबरेली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: संजय सिंह

Edited By ,Updated: 28 Jan, 2017 06:43 PM

congress will contest all seats in amethi and rae bareli  sanjay singh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अमेठी और रायबरेली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अमेठी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अमेठी और रायबरेली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सिंह ने यहां प्रेस कांफ्रेस में कहा कि कांग्रेस आला कमान के मुताबिक अमेठी और रायबरेली की सभी 10 सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लडेग़ी। सपा शीर्ष नेतृत्व ने भी इसका भरोसा दिया है और वह उस पर कायम रहेगा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के उम्मीदवार ही जीतेंगे। 

सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेठी में एक ही रानी है और वह अमिता सिंह हैं। भाजपा द्वारा राज परिवार की बहू गरिमा सिंह को अमेठी से चुनाव का टिकट दिये जाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि इस भगवा दल ने अपने निष्ठावान कार्यकर्ताआें को दरकिनार कर एेसा उमीदवार उतारा है जिसे ना तो अमेठी के लोगांे ने देखा है और ना ही उसने कभी अमेठी के लोगों से रिश्ता रखा। 

मालूम हो कि कांग्रेस अपने गढ़ कहे जाने वाले अमेठी और रायबरेली की सभी 10 सीटों पर चुनाव लडऩे की प्रबल इच्छुक है। इन जिलों में कई सीटों पर उसकी सहयोगी समाजवादी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस के राज्यसभा संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह अमेठी से ही चुनाव लडऩे के इरादे पर अडिग हैं। सपा ने इस सीट से मंत्री गायत्री प्रजापति को टिकट दिया है। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!