कांग्रेस का एक और विवादित पोस्टर वायरल, जय-वीरू की भूमिका में दिखे राहुल-अखिलेश

Edited By ,Updated: 30 Jan, 2017 06:49 PM

congress a controversial poster viral jai veeru appeared rahul akhilesh

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच हुए गठबंधन ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जान फूंक दी है। सपा के साथ कांग्रेस के हुए गठबंधन से उत्साहित कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्टर जारी किया है।

इलाहाबाद(सैयद आकिब रजा): यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के बीच हुए गठबंधन ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जान फूंक दी है। सपा के साथ कांग्रेस के हुए गठबंधन से उत्साहित कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में फिल्म शोले की तर्ज पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच हुए गठबंधन को जय और वीरु की जोड़ी के रुप में दिखाया गया है। पोस्टर में राहुल गांधी को बुलेट चलाते हुए और अखिलेश यादव को उनके पीछे बैठकर सवारी करते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही पोस्टर का स्लोगन दिया गया है कि ‘यूपी को ये साथ पसंद है।’ 

इस पोस्टर में फिल्म शोले के गाने की ये लाइन भी लिखी गई है कि ‘ये दोस्ती हम न तोडेंगें, तोडेंगें दम मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे।’ कांग्रेसी नेता हसीब अहमद की ओर से जारी किए गए इस पोस्टर में जहां एक ओर डिंपल यादव और प्रियंका गांधी की तस्वीर लगी है वहीं दूसरी ओर सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी भी दिख रहे हैं। इस पोस्टर से सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर गायब है। इस पोस्टर में कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा तो दिखायी दे रहा है लेकिन समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल कहीं नजर नहीं आ रही है। 
               PunjabKesari
क्या कहते हैं कांग्रेस नेता?
जब विवादित पोस्टर को लेकर कांग्रेस नेता हबीब अहमद से बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘‘1975 में बनी फिल्म शोले की तर्ज पर ये पोस्टर वायरल किया गया है और संदेश दिया गया है कि राहुल-अखिलेश की ये जोड़ी जय-वीरू की तरह अटूट जोड़ी है। गठबंधन के बाद ये जोड़ी भी फिल्म जगत की तरह उत्तर-प्रदेश में धूम मचाएगी।’’

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!