योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 01:56 PM

cm yogi and keshav maurya will resign from today s lok sabha membership

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आज लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

नई दिल्ली\लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा की सदस्यता से आज त्यागपत्र दे दिया। दोनों नेताओं ने यहां पूर्वाह्न लोकसभा सचिवालय में सचिव डॉ. डी. भल्ला को त्यागपत्र सौंपे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने इंदौर में मौजूद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से फोन पर बात की। सुमित्रा महाजन ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वह संसद के सदस्य नहीं रहेंगे इसका उन्हें दुख रहेगा लेकिन बड़े राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ एवं मौर्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मौर्य ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!