Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jul, 2017 02:27 PM
इलाहाबाद की पुलिस ने छोटा राजन गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। शहर की सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच ने छोटा राजन के शूटर नीरज वाल्मीकि को रेलवे स्टेशन के पास लोको कॉन्प्लेक्स से गिरफ्तार किया है।
इलाहाबाद (सैयद आकिब रजा): इलाहाबाद की पुलिस ने छोटा राजन गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। शहर की सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच ने छोटा राजन के शूटर नीरज वाल्मीकि को रेलवे स्टेशन के पास लोको कॉन्प्लेक्स से गिरफ्तार किया है।
नीरज झूसी में रेलवे के ठेकेदार प्रताप सिंह की हत्या में वांछित चल रहा था। इसके अलावा उसके ऊपर कई मुकदमे चल रहे हैं । 15,000 के नामी नीरज के पास से एक पिस्टल मैगजीन और कारतूस बरामद हुआ हैं। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करके नीरज की गिरफ्तारी का खुलासा किया है।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शातिर बदमाश के ऊपर करीब दर्जभर मुकदमें दर्ज हैं। इलाहाबाद में उसके खिलाफ 5 मामले हैं। बदमाश के ऊपर 15000 का ईनाम रखा गया था। आज इसको गिरफ्तार किया गया है।