बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप मामला: आरोपियों को मिली जमानत

Edited By ,Updated: 12 Nov, 2016 01:50 PM

bulandshahr hwy rape case accused gets bail

यूपी के बुलंदशहर में एनएच-91 पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप कांड़ के एक आरोपी जबर सिंह की आज सुबह जेल से रिहाई हो गयी। कोर्ट ने जबर सिंह को दो लाख रूपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के 2 जमानतियों द्वारा जमानत लिए जाने  पर आरोपी को रिहा किया है।

बुलंदशहर(इकबाल सैफी): यूपी के बुलंदशहर में एनएच-91 पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप कांड़ के एक आरोपी जबर सिंह की आज सुबह जेल से रिहाई हो गयी। कोर्ट ने जबर सिंह को दो लाख रूपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के 2 जमानतियों द्वारा जमानत लिए जाने पर आरोपी को रिहा किया है। क्योंकि मामले की जांच कर रही सीबीआई निर्धारित समय में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं कर पायी। बता दें कि सीबीआई को 3 माह में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना था लेकिन वह नहीं जुुटा सकी। 

बता दें कि बीते 29/30 जुलाई को हुए हाइवे गैंगरेप कांड़ के आरोपी जबर सिंह, रहीशुद्दीन व शाहबेज को 2 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबर सिंह के साथ ही कोर्ट ने रहीशुुदुदीन व शाहबेज को भी जमानत दे दी है। दोनों के जमानत के दस्तावेज वेरिफिकेशन के बाद शीघ्र ही रहीशुददीन व शाहबेज की भी जेल से रिहाई होने की संभावना है।​

PunjabKesari

आरोपी ने खुद को बताया निर्दोश
बुलंदशहर जेल से रिहा होने पर जबर सिंह ने खुद को निर्दोष बताया है। साथ ही उन्होंने बुलंदशहर पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। साथ ही न्यायपालिका पर विश्वास भी जताया है।

क्या था मामला? 
बीते 30 जुलाई की रात महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ बुलंदशहर हाईवे के पास गैंगरेप किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से ये तीनों आरोपी मुख्य थे। 

UP News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!