पीएम मोदी पर दूल्हा-दुल्हन में हुआ झगड़ा, टूट गई शादी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jul, 2017 10:17 AM

bridegroom bride fight for pm modi broken marriage

राजनीतिक विचारधारा मेल न खाने से एक तय हुई शादी टूट गई। एक बिजनैसमैन की शादी एक सरकारी कर्मचारी लड़की से तय हुई थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लड़के और लड़की में झगड़ा हो गया

कानपुर: राजनीतिक विचारधारा मेल न खाने से एक तय हुई शादी टूट गई। एक बिजनैसमैन की शादी एक सरकारी कर्मचारी लड़की से तय हुई थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लड़के और लड़की में झगड़ा हो गया तथा आखिरकार शादी से एक दिन पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया। शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा के लिए लड़का और लड़की अपने-अपने परिवार के साथ एक मंदिर गए थे। शुरूआत में सब कुछ ठीक रहा। इसी बीच दोनों के बीच देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा होने लगी।

लड़की ने देश की आर्थिक स्थिति को खराब बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराया। दूसरी तरफ लड़का मोदी के खिलाफ कुछ भी नहीं सुनना चाहता था। जल्द ही दोनों के बीच गर्मागर्म बहस शुरू हो गई। लड़की ने कहा कि शादी के लिए वह अपने विचार नहीं बदल सकती। इस पर लड़के ने साफ  कर दिया कि वह मोदी के खिलाफ  एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसके बाद दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि लड़की ने शादी न करने का ऐलान कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!