लाचार वृद्ध पर नहीं पसीजा भाजपाईयों का दिल, दुत्कार कर भगाया

Edited By ,Updated: 10 Dec, 2016 02:07 PM

bjp rushed to help him flee the aged

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज ताजनगरी आगरा में विकास कार्यों का बड़ा तोहफे देने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए जीआईसी मैदान पर पंडाल सजाया गया है और यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

आगरा(गौरव अग्रवाल): केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज ताजनगरी आगरा में विकास कार्यों का बड़ा तोहफे देने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए जीआईसी मैदान पर पंडाल सजाया गया है और यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। ऐसे में एक वृद्ध पंडाल में पहुंचा, जिसके एक हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ है। नोटबंदी के बाद ये वृद्ध अपना इलाज कराने में सक्षम नहीं है, इसलिए भाजपा के कार्यक्रम में मदद के लिए पहुंचा। 

इस वृद्ध ने बड़ी उम्मीदें कर कर रखी थी कि शायद भाजपाइयों का उसकी हालत पर दिल पसीज जाए लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कार्यक्रम में इस लाचार वृद्ध पर किसी को रहम नहीं आया। वृद्ध सबसे पहले भाजपा के पूर्व विधायक और वर्तमान में सीकरी विधानसभा से विधायक प्रत्याशी के प्रमुख दावेदार माने जा रहे चौधरी उधयभान सिंह के पास पहुंचा तो नेताजी ने हमदर्दी जताने के बजाय दुत्कार दिया। इसके बाद एक के बाद कई नेताओं के चरणों में गिरकर अपने इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन किसी को भी इस पर रहम नहीं आया और बाद में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस को बुलाकर उसे पंडाल से बाहर निकलवा दिया गया।

UP News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!