Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 07:25 PM
उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक ने विवादित बयान देते हुए लोगों से अपील की है कि जो कोई भी महिलाओं को परेशान करता हुआ दिखे उसकी पिटाई करें।
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक ने विवादित बयान देते हुए लोगों से अपील की है कि जो कोई भी महिलाओं को परेशान करता हुआ दिखे उसकी पिटाई करें।
खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कल यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को परेशान तथा उनका उत्पीडऩ करने वाले का पकड़े जाने पर सिर मुंड़ाकर इलाके में उनका जुलूस निकालना चाहिए। इस सभा में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्य पॉल सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।