भाजपा सरकार बनी तो समाप्त करेंगे जातिवाद और परिवारवाद: अमित शाह

Edited By ,Updated: 25 Feb, 2017 02:23 PM

bjp government will eliminate racism and nepotism  amit shah

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि सपा और बसपा ने 15 साल में उत्तर प्रदेश को ‘बर्बाद’ कर दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण को समाप्त कर दिया जाएगा।

अंबेडकरनगर (उ.प्र.): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि सपा और बसपा ने 15 साल में उत्तर प्रदेश को ‘बर्बाद’ कर दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण को समाप्त कर दिया जाएगा। 

एक मौका बीजेपी को दे जनता 
शाह ने यहां एक चुनावी रैली में मतदाताओं से कहा, ‘‘आपने सपा और बसपा को मौका दिया। कांग्रेस को मौका दिया। अब एक मौका मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) को दे दीजिए। उत्तर प्रदेश में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण समाप्त कर देंगे।’’ भाजपा सरकार बनने पर राज्य के ‘कत्लखाने’ बंद करने का एेलान करते हुए शाह ने कहा कि वह प्रदेश में खून की नहीं, बल्कि दूध और घी की नदियां बहाना चाहते हैं। 

यूपी में सरकार बनते ही कत्लखाने होंगे बंद
शाह ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में जिस दिन भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, रात बारह बजे के पहले राज्य के सारे कत्लखाने बंद कर दिये जाएंगे। अब तक प्रदेश में गाय, भैंस और बैल के खून की नदियां बहायी गयीं। हम भी चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में नदियां बहें लेकिन खून की नहीं, बल्कि दूध और घी की नदियां।’’  उल्लेखनीय है कि भाजपा के 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव घोषणापत्र में भी कहा गया कि सपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश में पशु धन की संख्या में गिरावट आयी है। इसमें उल्लेख है कि सभी अवैध कत्लखानों को पूरी कठोरता से बंद किया जाएगा और सभी यांत्रिक कत्लखानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 

प्रदेश में चल रही बीजेपी की आंधी
शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में चारों आेर भाजपा की आंधी दिखायी दे रही है। आने वाले चुनाव की समाप्ति के बाद दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से सपा और बसपा के शासन ने प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है। ना तो गांवों में 24 घंटे बिजली आती है, ना महिलाएं सुरक्षित हैं, ना युवाआें को रोजगार है और ना ही व्यापारी सलामत हैं।

अखिलेश कहते हैं कि काम बोलता लेकिन नहीं मिलती कोई सुविधा 
शाह ने कहा कि दवाइयां सस्ती नहीं हैं, किसानों के धान की खरीद नहीं हुई, गन्ना किसानों को उनका बकाया धन नहीं मिला। ‘‘लेकिन अखिलेश कहते हैं कि काम बोलता है।’’ साथ ही अखिलेश पर तंज कसा, ‘‘पूरे उत्तर प्रदेश को उन्होंने :अखिलेश: हत्या के मामले में नंबर वन बना दिया। बलात्कार में नंबर वन बनाया। चोरी, लूट, डकैती, फिरौती और अपहरण के मामले में ..... सब मामलों में उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाने का काम सपा की सरकार ने किया है। उनको :अखिलेश: लगता है कि यही काम है, इसलिए कहते हैं काम बोलता है।’’ 

एक शहजादे से मां परेशान दूसरे से बाप
सपा-कांग्रेस गठजोड़ पर हमलावर होते हुए शाह ने कहा कि अब दूसरा (राहुल) भी आ मिला है। ‘‘दो शहजादे मिले हैं। कैसे हैं दोनों शहजादे .... एक से उसकी मां परेशान है तो दूसरे से बाप और दोनों से उत्तर प्रदेश परेशान है। ये लोग प्रदेश का भला नहीं चाहते।’’  भाजपा अध्यक्ष ने राहुल से हिसाब मांगते हुए कहा कि राहुल के परनाना पंडित जवाहरलाल नेहरू, राहुल की दादी इन्दिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और उसके बाद मां सोनिया गांधी के जरिए दस वर्ष तक मनमोहन सिंह सरकार ने देश पर कुल साठ साल तक शासन किया। ‘‘आपके परिवार ने साठ साल तक देश पर शासन किया। साठ साल तक आपके परिवार ने क्या किया ? आप :राहुल: दीजिए इसका हिसाब।’’ 

राहुल गांधी पूछते हैं मोदी सरकार ने क्या किया?
शाह ने कहा कि राहुल हिसाब पूछते हैं कि मोदी सरकार ने क्या किया। ‘‘राहुल बाबा। हमने एेसी सरकार दी, जिस पर ढाई साल तक विरोधी भी .... मोदी जी पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाये। मेरे पास 93 योजनाआें की सूची है, जो मोदी सरकार ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों, युवाआें, किसानों और गांवों के लिए बनायी है। सारी योजनाएं यहां तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की थी लेकिन इसे नहीं निभाया गया। ये योजनाएं आप लोगों तक नहीं पहुंचीं क्योंकि बीच में एक निकमी सपा की सरकार बैठी थी।’’ 

सपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील 
मतदाताओं से सपा सरकार को उखाड़कर फेंकने की अपील करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल में यूपी को देश का नंबर एक राज्य बना देंगे। जहां...जहां भाजपा शासन में आयी है, हमने विकास का काम किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ‘अच्छे दिन’ 11 मार्च को मतगणना के बाद आ जाएंगे। ‘‘अखिलेश जी तिथि और समय लिख लो। भाजपा सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश के अच्छे दिन आएंगे।’’  

बीजेपी सरकार बनते ही होगा किसानों का कर्जा माफ 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही राज्य में सभी लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज पूर्णतया माफ किया जाएगा। किसानों को कभी भी कर्ज चाहिए, जितना भी कर्ज चाहिए, ब्याज नहीं लिया जाएगा। समूह ग और घ की सरकारी भर्तियों में इंटरव्यू समाप्त कर दिया जाएगा।  अखिलेश सरकार की महात्वाकांक्षी ‘लैपटाप’ योजना में भेदभाव बरते जाने का आरोप मढ़ते हुए शाह बोले, ‘‘लैपटाप देने के पहले आपका धर्म पूछते हैं। अगर उनको अनुकूल नहीं आएगा तो आपको लैपटाप नहीं देंगे ... हमने तय किया है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद धर्म और जाति के भेदभाव के बगैर उत्तर प्रदेश के हर युवा को लैपटाप देंगे।’’ 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!