भाजपा से मिलकर सपा की लुटिया डुबोने में लगे हैं रामगोपाल: आशीष यादव

Edited By ,Updated: 21 Jan, 2017 06:35 PM

bjp consisting of sp ram gopal spoilers  consistency is pursuing  ashish yadav

समाजवादी पार्टी (सपा) में टिकट कटने से खफा एटा सदर क्षेत्र के मौजूदा विधायक ने इसके लिये पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव को जिम्मेदार ठहराते हुये आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर प्रो.यादव सपा की लुटिया डुबोने में लगे हैं।

एटा(उ.प्र.): समाजवादी पार्टी (सपा) में टिकट कटने से खफा एटा सदर क्षेत्र के मौजूदा विधायक ने इसके लिये पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव को जिम्मेदार ठहराते हुये आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर प्रो.यादव सपा की लुटिया डुबोने में लगे हैं। 

CBI से बचने के लिए भाजपा से मिले रामगोपाल 
शिवपाल सिंह यादव और मुलायम सिंह यादव के नजदीकी समझे जाने वाले एटा सदर विधायक आशीष यादव ने आज यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा की। विधान परिषद सभापति रमेश यादव के पुत्र आशीष ने कहा कि प्रो. यादव सीबीआई जांच से बचने के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिल गये है। उन्होंने यह हकीकत जनता और पार्टी के बड़े नेताओ के सामने बयां की जिसके बाद प्रो यादव ने उनका टिकट कटवा दिया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन भी भाजपा के इशारे पर प्रो यादव ने तुड़वाया।

सरकार बनना बेहद मुश्किल 
यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने जरूर कोई पारिवारिक मजबूरी रही होगी मगर मुलायम सिंह यादव और आजम खान ने उनकी बहुत पैरवी की मगर प्रो. यादव के दबाव में दोनों की एक नहीं चली और उनका टिकट कट गया। सपा विधायक ने दावा किया कि प्रो. यादव और भाजपा की मिलीभगत के चलते सूबे में सपा की सरकार बनना बेहद मुश्किल है। 

निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान
उन्होंने ऐलान किया कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और वह किसी भी पार्टी में रहे मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के लिए उनके दिल में हमेशा सम्मान रहेगा। आशीष यादव के साथ एटा के सपा महासचिव, जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!