सांप्रदायिक है संघ और भाजपा का मूल चरित्र, इससे सतर्क रहने की आवश्यकता: अखिलेश

Edited By ,Updated: 01 May, 2017 08:55 PM

bjp  s character is communal  it needs to be cautious  akhilesh

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर सांप्रदायिक मुद्दे उछालने का आरोप लगाया है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर सांप्रदायिक मुद्दे उछालने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मुद्दाविहीन राजनीति जनता के खिलाफ है...केन्द्र और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें सांप्रदायिक मुद्दे उछाल रही हैं और विकास की अनदेखी कर रही हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ये सरकारें गरीबों और किसानों के लिए कुछ अच्छा नहीं कर सकतीं क्योंकि उनके संबंध निगमित घरानों से हैं...राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा केवल धन और शक्ति के बल पर सत्ता हथियाना जानते हैं लेकिन जनता से विश्वासघात करने वाली राजनीति लंबे समय तक नहीं चल सकती।’’

अखिलेश ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि संघ और भाजपा का मूल चरित्र सांप्रदायिक है, इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि किसी को नहीं पता कि वे देश और लोकतंत्र को किस देशा में लेकर जाएंगे।  अखिलेश ने आरोप लगाया कि हर आेर अराजकता है और हालात एेसे हैं कि कानून का राज नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!